रेल्वे मुख्य सुरक्षा आयुक्त के बेटे ने की खुदकुशी

Chief Editor
2 Min Read

IMG-20170724-WA0001बिलासपुर । एसईसीआर जोनल मुख्यालय के मुख्य सुरक्षा आयुक्त के पुत्र ने बीती रात खुदकुशी कर ली है। साथ ही एक सुशाइडल नोट भी छोड़ गया है। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी तक साफ नहीं है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से पिछले कुछ समय से वह डिप्रेशन का शिकार रहा है।सीजीवाल को मिली जानकारी के मुताबिक आर. एस. चौहान  साउश ईस्टर्न सेन्ट्रल रेल्वे (एसईसीआर)  में मुख्य सुरक्षा आयुक्त हैं। वे रेल्वे कॉलोनी स्थित अपने बंगले में रहतेहैं।उनकी दो संतानों में से एक  पुत्र आकाश सिंह चौहान ने बीती रात अपने घर पर फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
(सीजी वाल के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

Join Our WhatsApp Group Join Now

सूत्रों ने बताया कि आकाश की उम्र करीब 22 साल की थी। वह न्यूजीलैंड में मैनेजमेंट का छात्र था। लेकिन कुछ समय से डिप्रेसन का शिकार रहा है। जिसकी वजह से पिछले नवंबर में पिता ने उसे वापस बुला लिया और उसका इलाज चलता रहा। और तब से ही वह बिलासपुर में ही रहता था।

बीती रात वह आफिसर्स क्लब गया और वहां खेलों में शामिल रहा। फिर घर लौटने के बाद अपने कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आकाश चौहान की आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। लेकिन पता चला है कि  उसने एक सुशाइडल नोट भी लिखा है। लेकिन इस नोट के बारे में अधिक कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। माना जा रहा है कि डिप्रेशन की वजह से यह कदम उठाया गया है।

खबर यह भी है कि सुबह जानकारी मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर दिया गाया। और शव बंगले ले जाया गया है।

close