रेल अधिकारियों ने हिन्दी की दशा और दिशा पर डाला प्रकाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
R_CT_RPR_54_12_RAILWAY_VIS_VISHAL_DNGबिलासपुर— दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,मुख्यालय में राजभाषा विभाग ने एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के कुल 21 कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन दो स़त्रों में किया गया।  अधिकारियों ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
                        कार्यशाला के पहले सत्र में भारत सरकार की राजभाषा नीति और राजभाषा कार्यान्वयन पर विक्रम सिंह, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने व्याख्यान दिया। विशेष रूप से आमंत्रित पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी, पी.एस. बगड़वाल ने राजभाषा की संवैधानिक स्थिति,कार्यान्वयन समस्याएं और समाधान विषय पर व्याख्यान दिया।  सत्र का संचालन राजभाषा अधिकारी/मुख्यालय ,दीपक शंखवार ने किया।

                    दूसरे स़त्र में निर्माण कार्यालय के एम.एन.राव आचार्या, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी और निरंजन घोष,उप मुख्य परिचालन प्रबंधक विशेष रूप से उपस्थित हुए। बगड़वाल ने राजभाषा प्रयोग-प्रसार की दिशा में विशेष कार्य करने को कहा। उन्होंने राजभाषा में अधिकाधिक कार्य करने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया और राजभाषा नियमों, अधिनियमों की जानकारी भी दी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 श्री सिंह ने राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं और राजभाषा कार्यशाला के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के प्रतिभागियों के लिए विशेष लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जितेन्द्र कुमार, कनिष्ठ लिपिक को पहला स्थान मिला। ललित कुमार,मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को दूसरा और रणधीर सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

                               केशव कुमार, कनिष्ठ लिपिक ने चौथा और संजय कुमार, वरिष्ठ लिपिक ने प्रतियोगिता में पांचवा स्थान बनाया। सभी विजेताओं को आमंत्रित अतिथि पी.एस.बगडवाल, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे ने सम्मानित किया। परीक्षा का संचालन, मूल्यांकन और आभार प्रदर्शन दीपक शंखवार, राजभाषा अधिकारी/मुख्यालय ने किया ।

close