रेल क्रेन हादसा:इन गाड़ियो के मार्ग मे परिवर्तन,कुछ रद्द…कुछ को रोका गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर — बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से चंद कदम दूर निर्माणाधीन चुचुहियापरा अंडर ब्रिज के पास रेल क्रेन पलटने से हावड़ा मुम्बई मार्ग प्रभावित हुआ है। रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अंडरब्रिज निर्माण कार्य में लगे क्रेन हादसा ओएचई ब्रेक डाउन के कारण हुआ है। हावड़ा मुम्बई मार्ग की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। हादसे के बाद प्रशासन ने गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया है और कुछ गाड़ियों के परिचालन को रद्द कियासीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे है।
 
गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन
 
                रेल प्रशासन से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि हादसा के बाद गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 12879 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भुबनेश्वर एक्सप्रेस को लाखौली-सम्बलपुर मार्ग से गंतव्य की तरफ रवाना किया जाएगा।  गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस को रायपुर-लाखौली-सम्बलपुर-झारसुगुड़ा मार्ग से परिचालन किया जाएगा।
 
 गंतव्य से पहले रोके जाने वाली गाड़ियां
 
                         रेल प्रशासन के अनुसार गंतव्य से पहले ही कुछ गाड़ियों को रोकने का फैसला किया गया है। गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस को  उसलापुर स्टेशन में रोका जाएगा। गाड़ी संख्या 68706 रायपुर-बिलासपुर लोकल को  उसलापुर स्टेशन में ही समाप्त किया जाएगा।
 
रद्द की गयी गाड़ियां
                    इसके अलावा कुछ गाड़ियों को हादसे के बाद रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-गेवरा रोड को आज के लिए रद्द कर दिया गया है। 68736 बिलासपुर गेवरा को भी  रद्द किया गया है। 68735 गेवरा-बिलासपुर , 68745 गेवरा-रायपुर, 58203 रायपुर-गेवरा को 14  नवम्बर के लिए रद्द कर दिया गया है।  58114 बिलासपुर-टाटानगर आज रद्द रहेगी।  68732/68731 बिलासपुर-गेवरा-बिलासपुर भी आज के लिए रद्द किया गया है। 68746 बिलासपुर-गेवरा  भी आज रद्द रहेगी।
 
देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां
  
            रेल प्रशासन से हासिल जानकारी के अनुसार 18239 गेवरा-इतवारी 2 घंटे और 22647 कोरबा-त्रिवेंद्रम आज 1 घंटे देरी से रवाना होगी।
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close