बिलासपुर—पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को बिलासपुर रेल मंडल ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों को एकता भाईचारा और सामाजिक सद्भावना की शपथ दिलाई गयी।
मंडल रेल प्रबंधक, बी.गोपीनाथ मलिया ने सुबह 11 बजे मंडल रेल प्रबंधक परिसर में आयोजित सादे समारोह में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। भावनात्मक एकता और सद्भावना का पाठ पढ़ाया। मिलजुलकर काम करने को कहा। उन्होने सभी को शपथ दिलाई ।
उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भारत वासियों की सेवा करने का व्रत लिया। भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने को कहा। रेल प्रबंधक ने उपस्थित लोगों को अहिंसा को बढ़ावा देने वाले सभी प्रकार के मतभेदों से दूर रहने को कहा।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, सभी शाखाधिकारियों समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।