रेल प्रबंधन का आश्वासन…अक्टूबर में शुरू होगा ROB का काम…अभय ने बताया…अण्डरब्रिज निर्माण पर भी हुई चर्चा

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर— ज्ञापन, धरना और रेल रोको आंदोलन एलान के बीच कांग्रेस नता अभयनारायण राय की अगुवाई में लालखदान और देवरीखुर्द निवासियों का प्रतिनिधिमंडल रेल प्रशासन से मिला। जल्द ही आरओबी निर्माण के आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल ने 23 सितम्बर को प्रस्तावित रेल रोकों आंदोलन को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया। बैठक में रेल अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि अक्टूबर माह में आरओबी का निर्माण कार्य ना केवल शुरू कर दिया जाएगा बल्कि जल्द ही पूरा भी कर लिया जाएगा।
                              मालूम हो कि तीन चार दिन पहले लालखदान फाटक पर आरओबी निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया साथ ही एलान किया था कि 23 सितम्बर को रेल रोको आन्दोलन किया जाएगा। तत्कालीन समय रेल और जिला प्रशासन के अधिकारी धरना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। इसी क्रम में आज देवरीखुर्द और लालखदान के गणमान्य लोग अभय नारायण की अगुवाई में बैठक में भाग लेने रेल महाप्रबंधक पहुंचे। बैठक में प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों के बीच खुलकर चर्चा हुई।
              बैठक में जिला प्रशासन से एसडीएम देवेन्द्र पटेल ने भाग लिया। बातचीत के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आरओबी को निर्माण के बाद कुछ दिन के लिए खोला गया। बाद में बन्द कर दिया गया। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभय ने बताया कि मामले में आरओबी को कई बार खोलने के कहा गया। बावजूद इसके लोगों की परेशानियों की तरफ ना तो जिला प्रशासन ने ध्यान दिया और ना ही रेल प्रबंधन ने। ऐसी सूरत में हमारे पास रेल रोको आन्दोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है।
                                  बैठक के बाद कांग्रेस नेता अभय नारायण राय ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर देवेन्द्र पटेल ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर जल्द निर्माण कार्य के लिए दबाव बनाएगा। पटेल ने जानकारी दी कि कलेक्टर ने सेतु निर्माण निगम विभाग को जल्द से जल्द काम पूरा करने को कहा है। साथ ही सड़क के दोनो ओर गड्डों को देखने और दुरूस्त करने प्रशासन और सेतु निर्माण के मुख्य कार्यपालन अभियंता मौका का दौरा करने को कहा है।
                                                       अभय ने बताया कि महाप्रबंधक जोन कार्यालय और एसडीएम के आरओबी निर्माण कार्य पूरा करने आश्वासन पर रेल रोको आंदोलन को 15 दिनों के लिए स्थगित किया गया है। अभय ने जानकारी दी कि जल्द ही नए महाप्रबंधक से मुलाकात करेंगे। जनता की परेशानियों को उनके सामने भी पेश करेंगे। बैठक में रेल अधिकारियों से चुचुहियापारा फाटक पर अण्डर ब्रिज के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई।
close