रेल प्रशासन ने किया लाखों का जुर्माना

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

R_CT_RPR_545_26_rail_budjet_VIS3_VISHAL_DNGबिलासपुर— टारगेट पूरा करने रेल प्रशासन का सघन चेकिंग अभियान जोरो पर है। बेटिकट यात्रियों की रोज धरपकड़ की जा रही है। मंडल वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिलासपुर रेल मण्डल के अनेक स्टेशनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया। चेेकिंग के दौरान रिकार्ड तोड़ आय अर्जित की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     टिकट चेकिंग अभियान से कुल 1490 मामलों से चार लाख पचपन हजार नौ सौ तेइस रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट के 280 मामलेे, अनियमित टिकट के 467 मामलेे तथा बिना बुक किये 743 मामले सामने आए हैं.। प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान से रेल प्रशासन को जुर्माने से लाखों रूपए मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार 12 मई 15 को प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान से 4 लाख 36 हजार 190 रूपये की वसूली की गई थी।

close