रेल प्रशासन ने दिया पहले छमाही का लेखा जोखा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—-दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के वाणिज्य विभाग ने यात्रियों के खान पान सेवा से लेकर यात्रियों की शिकायतो और जनशिकायतों बेहतर काम करने का दावा किया है। रेल प्रशासन से जारी प्रेस नोट के अनुसार वाणिज्य विभाग ने प्रत्येक क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर बिलासपुर मंडल के राजस्व में इजाफा किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल से सितम्बर के बीच यात्रियों की संख्या और राजस्व में इजाफा हुआ है। 6 महीनों में 23 लाख 44 हजार यात्रियों के परिवहन से रेल प्रशासन को 168 करोड 13 लाख रूपये मिले हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की संख्या में दो प्रतिशत और आय में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

                          रेल मण्डल के अनुसार अन्य कोचिंग से 19 करोड 43 लाख रूपये का फायदा हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस साल दो प्रतिशत आय अधिक है। अन्य क्षेत्रों से रेल प्रशासन को तीन करोड 93 लाख रूपए मिले हैं। इसी अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

                 टिकट चेकिंग अभियान से पिछले साल की तुलना में इस साल मात्र छः महीनों में रेलवे को 91 हजार मामलों से 3 करोड 78 लाख रूपये बतौर जुर्माने की राशि मिली है। मंडल के विभिन्न स्टेशनों में केटरिंग निविदा से 1 करोड 14 लाख रूपये मिले हैं। पिछले वित्तीय वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक है।

                                    पब्लीसिटी से रेलवे को छः महीनों में 48 लाख रूपये मिले हैं। इन छः महीनोंं में शिकायत-सेल को पिछले साल की तुलना में दो अधिक कुल 1010 शिकायतें मिलीं।

                             दिव्यांग यात्रियों के लिए बिलासपुर मंडल ने 491 रियायत परिचय-पत्र जारी किया है। टिकटिंग को बेहतर बनाने मंडल के विभिन्न स्टेशनों में 7 एटीवीएम और  23 स्टेशनों टिकट बुकिंग एजेंटों की नियुक्ति की गयी है। इस दौरान 23 एफटीआर गाडियां चलाई गई। रेल प्रशासन को 7 करोड 60 लाख का रूपये का फायदा हुआ।

लिंक एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच

भीड़ के मद्देनजर नजर रेल प्रशासन ने लिंक एक्सप्रेस में अतिरिक्त अस्थायी कोच लगाने का फैसला किया है।अस्थायी कोच अप और डाउन दोनों की गाड़ियों मेंं लगायी जाएगी।

                       जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम से चलने वाली लिंक एक्सप्रेस में सात और आठ अक्टूर को अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। कोरबा से छूटने वाली लिंक एक्सप्रेस में 8 और 9 अक्टूबर को अतिरिक्त अस्थायी स्लीपर कोच की व्यवस्था की जाएगी।

close