रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का 65 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन,COVID19 संक्रमित पाए गए थे

Chief Editor
2 Min Read

दिल्ली।रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। 11 सितंबर को उनकी कोविड-19 टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। 11 सितंबर को ही सुरेश अंगड़ी ने खुद ट्वीट करके अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इससे पहले भी कई नेताओं की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। यूपी की दो मंत्रियों कमल रानी और चेतन चौहान की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के 60 वर्षीय तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का 24 जून को निधन हुआ था। चेन्नई में डीएमके विधायक का 10 जून को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव होने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है, जिसमें सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सीजीवाल न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां टच कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी 2 अगस्त को कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए थे। नोएडा से विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा, ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, युवा विकास मंत्री उपेंद्र तिवारी, अतुल गर्ग, चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री और चौधरी उदयभान सिंह, खादी और गांवों के उद्योग राज्य मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंत्री सतीश महाना, जय प्रताप सिंह, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।

close