रेल रोको आंदोलन पर पुलिस ने फेरा पानी…50 से अधिक युंकाई गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA

IMG-20170608-WA0019बिलासपुर— मध्यप्रदेश के नवागांव में राहुल गांधी की गिरफ्तारी और मंदसौर में किसानों पर गोली चलाए जाने का बिलासपुर में युवा कांग्रेसियों ने विरोध किया है। जिला युवा कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष सजमन बाग की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल की पहियों को जाम करने के प्रयास किया। लेकिन मुस्तैद बिलासपुर पुलिस ने सभी युवा कांग्रेस को हिरासत में लेकर कोनी थाना भेज दिया है। हिरासत कार्यवाही के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस में जमकर झूमा झटकी हुई है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मप्र-राजस्थान की सीमा पर नयागांव में पुलिस ने सेक्शन 151 के तहत हिरासत में लिये जाने का बिलासपुर में युवा कांग्रेसियों ने विरोध किया है। राहुल गांधी बाइक से मंदसौर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर विक्रम गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया है। पुलिस ने शरद यावद को भी हिरासत में लिया है। इस दौरान राहुल की पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई। अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने राहुल गांधी से मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

          मालूम हो कि एक दिन पहले मंदसौर में किसान आंदोलन को कुचलने के प्रयास में फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान 6 किसानों की मौत हो गयी है। कुछ किसानों को चोट आयी है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस बीच किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया है। उनसे किसी को नहीं मिलने दिया जा रहा है।

             राहुल गांधी की गिरफ्तारी और किसानों पर गोली चलाने के खिलाफ बिलासपुर में युवा कांग्रेसियों ने विऱोध किया है। युवा कांग्रेसियों ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल रोकने का प्रयास किया। लेकिन मुस्तैद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कोनी थाना भेज दिया है। युवा कांग्रेसियों की अगुवाई युवा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सजमन बाग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। IMG-20170608-WA0008

                          युवा नेता भावेश गंगोत्री और आशीष गोयल ने बताया कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के साथ सरकार ने कुछ जलियांवाला बाग की तरह काम किया है। किसानों पर जनरल डायर की तरह सरकार ने गोली चलाने का आदेश दिया है। अब कहा जा रहा है कि गोली किसने चलाई उसकी जांच की जाएगी। लेकिन गोली चलने से 6 किसानों की मौत हो गयी है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

                       युवा नेता भावेश और आशीष ने बताया कि युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बरार के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल ने रेल रोको आंदोलन का एलान किया। बिलासपुर में जिला जिला प्रभारी सजमान बाघ की उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेसियों ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल रोको आंदोलन किया गया। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर प्रशानिक आतंकवाद का परिचय दिया है।

                  सजमन बाग समेत भावेश, आशीष गोयल ने मांग की है। गोली चलाने का आदेश किसने दिया इसकी जांच होनी चाहिए। युवा नेताओंने बताया कि स्वतंत्र भारत में मंदसौर के किसानों के साथ जनरल डायर जैसा व्यवाहर किया गया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मृतक किसानों की मांग को मध्यप्रदेश सरकार को हर हालत में पूरा करना होगा।

                कांग्रेसियों ने कहा कि प्रत्येक मृतक किसान के परिवार को मुआवजा के अलावा आश्रितों को नौकरी दी जाए। कांग्रेसियों ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्हें सरकार से लेकर पूंजीपति लोग लूट रहे हैं। यदि उन्होने अपने हक की लड़ाई के लिए आँदोलन का रास्ता अख्तियार किया तो क्या गुनाह कर दिया है। सरकार को चाहिए कि किसानों के मुंह से मांग निकले…इसके पहले ही उनकी जरूरतों को पूरा कर दिया जाए।

                                   आशीष और सजमन ने बताया कि जिस देश और प्रदेश में अन्नदाता पर गोलियां चलाई जा रही हो…उस देश का लोकतंत्र खतरे में है। हमारी मांग है कि गोली चलाने का आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश शिवराज सिंह सरकार को बर्खास्त किया जाए।

पचास से अधिक लोगों की गिऱफ्तारी

                 IMG-20170608-WA0009  रेल रोकने पहुंचे पचास से अधिक युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने गेट में घुसने से पहले ही हिरासत में ले ली। सभी को गाड़ी में भरकर कोनी थाना भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर झड़प हुई। दो एक बार पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

                   गिरफ्तार किये गये प्रमुख कांग्रेसियों में  जिला प्रभारी सजमान बाघ, बिलासपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री  , जिला अध्यक्ष रायपुर आकाशदीप शर्मा, बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष आशीष गोयल , अशोक राज वाल ,संजय भास्कर , जिला महासचिव गौरव दुबे ,हीरा यादव, जिला सचिव संत सर्वे ,शंकर यादव ,मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ,बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष धनंजय यादव ,आसिक खान ,रंजीत सिंह ,अजय यादव, जयपाल निर्मलकर ,विराज रजक, काशिफ अली, सोहराब खान सीएमडी उपाध्यक्ष, बिलाल खान ,राज यादव, गौरव सिंह ठाकुर, अतुल मिश्रा ,गौरव यादव, गोविंद शुक्ला हनी भट्टाचार्य ,सुदेश गोस्वामी, सुनील पटेल, प्रतीक सिंह ,प्रीतेश  राठौर, अमन सिंह, सुदीपा  आस्टिन ,पुष्पराज साहू, लकी ठाकुर ,निक्कू ठाकुर ,करण यादव ,दुष्यंत गोस्वामी ,दद्दू ठाकुर, रवि बोले ,दद्दू सोनकर, विशाल सिंह ,भूपेंद्र साहू आदि बड़ी संख्या में युंकाई हैं।

रेलवे स्टेशन और पुलिस छावनी

                    रेल रोको आंदोलन के बाद बिलासपुर पुलिस ने स्टेशन को चारो तरफ से घेर लिया। युंकाई को गेट से अन्दर घुसने से पहले ही पुलिस ने धर दबोचा। सभी गेट पर पुलिस ने सख्त पहरा बिठा रखा था। रेल लाइन के पार भी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। व्यवस्था कुछ ऐसी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। लखन पटले की अगुवाई में युंकाइयों को स्टेशन में घुसने नहीं दिया गया।

close