रोड किनारे के व्यवसायियों को मिलेगी पहचान-वाणिज्यिक कर मंत्री

Shri Mi
4 Min Read

DSC_0130बिलासपुर।रविवार को नगरीय प्रशासन उद्योग एवं वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित शहरी पथ विक्रेताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि नगर के सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित कई योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। उन्हें मूलभूत आवश्कताओं की पूर्ति के लिए पंजीकृत कर उन्हें हर सुविधा मुहैयया कराई जायेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता नगर में निवास करने वाले गरीबी रेखा नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों को प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। उन्होंनंे कहा कि सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले ऐसे व्यवसायियों को प्रमाण पत्र देकर एक पहचान दिया जायेगा।

                                उन्हें शासन के नीतियों के अन्तर्गत बैंक से ़ऋण, यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ उन्हें व्यवसाय करने के लिए निर्धारित स्थान दिया जायेगा। जहाॅ वे अपना व्यवसाय सम्मान पूर्वक कर सकें।

                               महापौर किशोर राय ने प्रशिक्षार्थियों को संबोेधित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब व्यवसायी सम्मानपूर्वक व्यवस्थित ढंग से व्यवसाय कर सकें। इसलिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन किया जा रहा हैं। उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। उन्हें यातायात की जानकारी दी जायेगी। उन्हें रोजगार बढ़ाने ऋण प्रदान किया जायेगा।

                           नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चैबे ने कहा कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत् वेन्डरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यशाला में सड़क किनारे व्यवसाय काम करने वाले व्यवसायियों को निर्धारित स्थान व्यवसाय करने के लिए दिया जायेगा एवं उन्हें शासन की योजनाओं के अन्तर्गत ऋण सहित अन्य सुविधायें प्रदान की जायेगी।

                       नगरीय प्रशासन मंत्री ने इस मौके पर सावित्री सिंह, जया टंडन, फेकूराम साहू, संतोष देवांगन एवं राजकुमार यादव को वेन्डर परिचय पत्र प्रदान किया। दीनदयाल अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत रिवालविंग फंड की स्वीकृति पत्र शिव शक्ति महिला स्व सहायता समूह सरकंडा, जागृति महिला स्व सहायता समूह बंधवापारा सरकंडा, जय मां दुर्गा भवानी स्व. सहायता समूह चांटीडीह एवं सांई स्व. सहायता समूह इमलीभाठा को दिया गया। स्वरोजगार के अन्र्तगत व्यक्तिगत ऋण स्वीकृति पत्र मुन्ना सारथी बैजू सारथी, राजूसिंह पटेल, सावित्री अशोक अनिता साहू और सलमा को दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में व्यवस्थित यातायात के संबंध पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, बेहतर स्वास्थ्य एवं सफाई हेतु डा. ओमकार शर्मा, बैंक के ऋण इत्यादि के संबंध में बैंक अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close