रोशन को मिला युवा मोर्चा कार्यसमिति में स्थान..देवेश को भी तोहफा..मंत्री और जिला अध्यक्ष ने जताई खुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–शहर भाजपा के दो युवा नेताओ को युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति में शामिल किया गया है। संगठन ने युवा नेता रोशन सिंह और देवेश सोनी को नई जिम्मेदारी दी है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने रोशन सिह और देवेश सोनी को जिला युवा मोर्चा कार्यसमिति में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की है। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह और महामंत्री रामदेव कुमावत ने बताया कि ऊर्जावान दोनों नेताओं के मेहनत का फायदा संगठन को मिलेगा। रोशन सिंंह ने अपनी गतिविधियों से पार्टी को सकारात्मक दिशा दी है।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि युवा मोर्चा नेता रौशन सिंह और देवेश सोनी की ऊर्जा और पार्टी में सक्रियता को देखते हुए जिला युवा मोर्चा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर ने कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। दोनों को मामले की जानकारी भेज दी गयी है। रजनीश सिंह और रामदेव कुमावत ने कहा रोशन सिंह की युवाओं में अच्छी सक्रियता है। रोशन के सक्रिय योगदान से युवाओं के बीच पार्टी के सिद्धांतों मजबूती मिली है।  रोशन सिंह ने लगातार पार्टी हित में योगदान दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंहए जिला महामंत्री रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर को भी बधाई दी है।  रजनीश और रामदेव ने विश्वास जाहिर किया है कि रोशन और देवेश दिए गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। नवनियुक्त दोनों सदस्यों को निकाय मंत्री अमर अग्रवाल , पार्टी के नेताओं ने बधाई दी है।

close