लखराम में छात्रा ने की खुदकुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160313-WA0016बिलासपुर—दसवी की छात्रा ने अज्ञात कारणो से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली  है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ललिता के माता पिता चांपा  पावर प्लांट मे काम करते हैं। हमेशा की तरह एक दिन पहले दोनो पावर प्लांट गए। शाम को ललीता अपने कमरे में पढाई करने चली गयी। बडी बहन सत्या और छोटी बहन कविता खाना बनाने के बाद जब ललीता चौहान को बुलाने गयी तो उसने दरवाजा नही खोला। कविता ने पडोसियो को इसकी सूचना दी। पडोसियों ने खिड़की से देखा कि ललीता फांसी के फंदे में झूल रही है।

लोगो ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही  सुबह पुलिस लखराम पहुंची और लाश को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को पता चला की ललीता कक्षा दसवी में दो बार फेल हो चुकी है। इस बार पत्राचार से अप्रैल में परीक्षा देने वाली थी।

रात में ही बड़ी बहन सत्या ने अपने माता पिता को फोन कर घटना के संबंध में जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पिता छोटे लाल मड़वा पावर प्लांट से तुरंत स्कार्पियो बुकिंग कर रात्रि १२-०० बजे घर पहुचा। सुबह रतनपुर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कमरे की तलाशी ली।  पंचनामा कारवाई के बाद शव को मरचुयरी भेज दिया गया। रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले में जांच की बात कह रही है।

close