लहरिया की भूपेश में निष्ठा..कहां कांंग्रेसी था..हूं..और रहूंगा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160615-WA0016बिलासपुर– आज दिलीप लहरिया ने आज भाजपा के किसान नितियों के विरोध में समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन किया। उन्होने बताया कि मस्तूरी विधानसभा में सभी विकास कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। जबसे भाजपा की सरकार बनी है मस्तूरी विधानसभा का विकास रूक गया है। प्रदेश के किसानों की हालत बद से बदतर हो गयी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   आज ब्लाक कांग्रेस के धरना कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने बताया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। मेरे बारे में अनाप-शनाप अफवाह उड़ा रहे हैं। समर्थकों को मेरे खिलाफ भड़का रहे हैं। लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं कांग्रेसी था…कांग्रेसी हूं..और कांग्रेस का कार्यकर्ता बनकर रहूंगा। लहरिया ने कहा कि मेरी निष्ठा कांग्रेस में सोनिया गांधी,राहुल गांधी,भूपेश और टीएस बघेल के साथ है और रहेगा।

                  धरना प्रदर्शन में शामिल लहरिया ने बताया कि भाजपा ने छल बल कर सत्ता हासिल किया। स्वतंत्रता के बाद कृषि क्षेत्र में सिर्फ कांग्रेस ने ही काम किया है। गंगरेल,हसदो,बलार,जोक नदी बांध कांग्रेस की ही देन है। बीजेपी बताए उन्होने अभी तक किसानों के लिए क्या किया है। यदि किया होता तो किसानों को आत्महत्या के लिए विवश नहीं होना पड़ता

                              लहरिया ने बताया कि मस्तूरी विधानसभा के एक-एक गांव के लिए विकास योजना का प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन सारी योजनाओं को सरकार ने टेबल पर सजा कर रखा है। ऐसा इसलिए कि मैं कांग्रेस का विधायक हूं। यदि प्रस्ताव को मान लिया जाएगा तो कांग्रेस को फायदा होगा। सरकार समझने को तैयार नहीं है कि पार्टी हित से बड़ा जनहित होता है। लेकिन मैं मस्तूरी के लिए संघर्ष करूंगा। लहरिया ने बताया कि लगातार संघर्ष के बाद  जयरामनगर से जोंधरा लवन मार्ग को चौड़ीकरण करने में हमने सफलता हासिल की है। जनता के सहयोग से आगे भी विकास कार्यों को मस्तूरी तक लाएंगे।

             धरना प्रदर्शन के बाद दिलीप लहरिया की अगुवाई में सभी कांग्रेसी तहसीलदार को भाजपा किसान विरोधी नीति के खिलाफ राज्यपाल के नाम शिकायत पत्र दिया। इस मौके पर विरेन्द्र शर्मा,शंकर यादव,दुबे सिंह कश्यप,राजकुमार अंचल,मनोहर कुर्रे,रवि श्रीवास,राजेन्द्र धीवर,डॉ कलीम खान,चित्रकांत श्रीवास,प्रमोद जायसवाल,कृष्ण कुमार निर्णेजक,पुत्तन दुबे,दामोदर कांत,अरविंद लहरिया,नाजिर,विजय नामदेव,संतोष भोई समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

close