लाइब्रेरी शुल्क बृद्धि का विरोध

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

raipur-congress_20141015_92042_15_10_2014 (1)रायपुर—रायपुर नगर निगम ने सेंटल  ई-  लाइब्रेरी के सदस्य की वार्षिक सदस्यता शुल्क 2500 रूपये कर दिया है। शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने सदस्यता शुल्क अधिक बताया है।  उन्होंने कहा राजधानी के विभिन्न कालेजो में ग्रामीण अंचलो के छात्र छात्राएं पार्ट टाइम जॉब कर या छात्रवृत्ति लेकर पढ़ाई करते है । उच्च शिक्षा की पुस्तके महंगी होने के कारण जरूरत मंदों का एक मात्र सहारा सार्वजनिक पुस्तकालय है। ऐसी परिस्थितियों में सदस्यता शुल्क बढ़ जाने से गरीब छात्रों पर अतिरिक्त बोझ होगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में निर्माण  के बाद बन्द लाइब्रेरी को छात्रो के सुविधा के लिये खुलवाने आंदोलन  किया गया था। लेकिन अब निगम ने ई-लाइब्रेरी की सदस्यता शुल्क 2500 रूपये कर दिया है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान निर्धन छात्रो को होगा। विकास उपाध्याय ने कहा कि 25 फरवरी को कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल महापौर और आयुक्त से मिलकर लाइब्रेरी शुल्क को कम करने को कहेगा।

close