लाकअप में पहुंचे 4 जुआरी..जुआ एक्ट समेत महामारी धाराओं के तहत अपराध दर्ज..नगद और 52 पत्ती जब्त

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— लाकडाउन के दौरान नियमों को ताक पर रख खुले मैदान में दांव लगा रहे चार जुआरियों को पुलिस ने लाकअप में भेज दिया है। जुआरियों के पास से नगद समेत 52 पत्ती को जब्त किया गया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              मस्तुरी पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि कुछ लोग खुले मैदान में जुआ खेल रहे हैं। लाकडाउन के समय दिए गए दिशा निर्देशों की खुलेआम धज्जियां भी उडा रहे हैं। जानकारी के बाद पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी भागने में कायमाब हो गए। लेकिन चार लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड लिया गया।

                   चारों आरोपियों के पास से नगद और 52 पत्ती को जब्त किया गया है। पकड़े गए चारों जुआरियों का नाम गजेन्द्र सिंह पिता शत्रुघन सिंह मस्तूरी, दीपक सिंह ठाकुर पिता रूप सिंह ठाकुर किरारी, लक्ष्मी प्रजापति पिता दुलारी प्रजापति मस्तूरी और धनसाय केंवट पिता फिरतु राम केंवट है।

                  चारों आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के अलावा धारा 188 और 269 समेत महामारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

close