लाकडाउन में दूसरा संशोधन..किसान नेता की मांग पर मंत्री का निर्देश.. कलेक्टर का आदेश.3 घंटे खुलेगी दुकान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— लाकडाउन लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने दूसरा संशोधन आदेश जारी किया है। अब जिले के सभी कृषि केन्द्र अत्यावश्यक सेवा के तहत तीन घंटे के लिए खुलेंगे। कलेक्टर ने आदेश जारी कर बताया कि इस दौरान सभी दुकानदारों को दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जानकारी देते चलें की बिलासपुर में कोरोना वायरस संक्रमण पर लगाम लगाने को लेकर जिला प्रशासन ने 22 सितम्बर से एक सप्ताह का लाकडाउन एलान किया है। इस दौरान दुग्ध और मेडकल समेत अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोग लगा दिया गया है। यद्यपि जिला प्रशासन ने दो दिन पहले ही एक आदेश जारी कर लाकडाउन आदेश में आंशिक संशोधन के साथ छूट प्रदान किया। वहीं किसानों की मांग पर कलेक्टर ने दूसरा संशोधन आदेश जारी कर निश्चित  शर्तों के साथ  कृषि केन्द्रो को खोले जाने को कहा है। 

                 बताते चले कि एक दिन पहले ही किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ के नेता धीरेन्द्र दुबे ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से बातचीत की। फोन पर धीरेन्द्र ने बताया कि लाकडाउन के दौरान किसानों को फसल सुरक्षा को लेकर काफी चिंता है। ज्यादातर क्षेत्रो में खड़ी फसल कीटों ने धावा बोला है। जिससे फसल नुकसान होने की पूरी आशंका है। ऐसे में कीटनाशक दवाई की सख्त जरूरत है। लेकिन लाकडाउन के चलते दुरान बन्द होने के कारण कीटनाशक दवा समेत खाद और बीच नहीं मिल रही है। 

             कृषि मंत्री ने किसान नेता धीरेन्द्र दुबे की बातों को गंभीरता से लेते ना केवल क्षेत्र में फसल निरीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को भेजने का एलान किया। बल्कि कलेक्टर को निर्देश भी दिया कि किसान हितों को ध्यान में रखते हुए खाद बीज और कीटनाशक दवा केन्द्रों को कुछ घंटे खुलने का समय दिया जाए। 

                  मंत्री के निर्देश पर कलेक्टर बिलासपुर डॉ.मित्तर ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि कृषि केन्द्र सुबह 8 से दोपहर 11 बजे के बीच तीन घंटे के लिए खोला जाएगा। लेकिन इस दौरान दुकानदारों को शासन के दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन करना होगा। दुकान में दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच कम से कम एक से दो मीटर का फासला होना जरूरी है। दुकान में प्रत्येक ग्राहक को ऋण पुस्तिका लेकर आना होगा।

            वहीं कृषि केन्द्रों के खोले जाने को लेकर किसान नेता धीरेन्द्र दुबे ने खुशी जाहिर की है।

close