रेल प्रशासन बना बेसहारों का सहारा.. गरीबों में कर रहा राशन वितरण..रोज 300 से अधिक गरीबों का भर रहा पेट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- रेलवे प्रशासन की तरफ से बिलासपुर स्टेशन क्षेत्र में बेसहारा और लाकडाउन मैें फंसे लोगों के बीच भोजन पैकेट का वितरण लगातार कराया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि कर्मचारियों के प्रयास से प्रतिदिन कम से कम 300 लोगों तक राशन सामाग्री पहुंचायी जा रही है।
 
                 कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने केन्द्र सरकार ने 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन का एलान किया है। दैनिक कार्य कर जीवन यापन करने वालों के सामने लॉकडाउन के बाद विषम परिस्थितियां सामने आने के बाद रेल प्रशासन की तरफ से लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है।
 
                रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से बिलासपुर स्टेशन क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार भोजन और राशन सामाग्रियों का वितरण किया जा रहा है। 30 मार्च से आज तक प्रतिदिन 250-300 भोजन पैकेट राशन स्टेशन के आसपास, बुधवारी बाजार, उड़िया स्कूल , भारत माता स्कूल , साई मंदिर क्षेत्रों में गरीबों को दिया जा रहा है।
 
                इस दौरान रेल अधिकारी और कर्मचारी आम जनता से लगातार अपील भी कर रहे हैं कि आपस में एक निश्चित दूरी भी बनाकर रखें। बहरहाल रेलवे के अभियान की आम जनता और जरूरत मंदों के बीच जमकर तारीफ भी हो रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close