लाटरी से आरक्षण का फैसला… तखतपुर जनपद अध्यक्ष होगी महिला …. जिला पंचायत सदस्यों की भी निकली लाटरी

Chief Editor
4 Min Read

बिलासपुर । जिला कार्यालय स्थित मंथन सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद अध्यक्षों और जिला पंचायत क्षेत्र के आरक्षण को लेकर लाटरी निकाली गई। अधिकारियों ने जिले के क्रमशः सभी सात जनपद पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की स्थिति को सामने रखा ।साथ ही कुल  22 जिला पंचायत क्षेत्रों के आरक्षण की स्थिति का क्षेत्रवार ऐलान किया।
      मंथन सभागार में प्रशासन के आला अधिकारियों  और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के सात जनपद अध्यक्षों के आरक्षण की स्थिति को लाटरी के जरिये स्पष्ट किया गया। इसके अलावा जिला पंचायत के कुल 22 क्षेत्रों का आरक्षण स्थिति का एलान किया गया। लाटरी के माध्यम से निकाले गए परिणाम को सबके सामने रख गया।
जिसके मुताबिक जनपद पंचायत बिल्हा अध्यक्ष अब अनुसूचित जाति की महिला होगी। कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष एसटी वर्ग से होगा। मस्तूरी जनपद पंचायत का अध्यक्ष ओबीसी महिला होगी। तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। पेंड्रा जनपद पंचायत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है ।गौरेला जनपद पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति की महिला होगी।  मरवाही जनपद पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
    लाटरी के माध्यम से जिला पंचायत के सभी 22 क्षेत्रों का आरक्षण की स्थिति का ऐलान किया गया। कुल 22 क्षेत्रों में से 5 क्षेत्रो को अनुसूचित जाति के लिए सात क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए ।चार से क्षेत्र ओबीसी वर्ग के लिए और सामान वर्ग के लिए छह क्षेत्रों को आरक्षित किया गया है
अनुसूचित जाति की सीट
      जनप्रतिनिधियो के बीच के सदस्यों ने लाटरी निकाला। क्षेत्र क्रमांक बिल्हा  दो को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।बिल्हा 4 अनुसूचित जाति मुक्त मस्तूरी क्षेत्र 11 अनुसूचित जाति मुक्त मस्तूरी  के 12 क्षेत्र अनुसूचित जाति महिला। मस्तूरी का 13 क्षेत्र क्रमांक अनुसूचित जाति मुक्त रहेगा।
अनुसूचित जनजाति की सीट
     कोटा के क्षेत्र क्रमांक 15 को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कोटा  क्षेत्र क्रमांक 16 अनुसूचित जनजाति  पेंड्रा के क्षेत्र क्रमांक 18 अनुसूचित जनजाति महिला । गौरेला  क्षेत्र क्रमांक 19 अनुसूचित जनजाति। गौरेला  क्षेत्र क्रमांक 20 अनुसूचित जनजाति ।मरवाही क्षेत्र क्रमांक 21 अनुसूचित जनजाति और मरवाही क्षेत्र क्रमांक 22 को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट
         अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित क्षेत्रों में मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 10 महिला के लिए आरक्षित रहेगा ।बिल्हा क्षेत्र क्रमांक 5 ओबीसी मुक्त रहेगा ।तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 9 भी ओबीसी के लिए मुक्त रहेगा। जबकि मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 14 महिला के लिए आरक्षित किया गया है ।
सामान्य वर्ग की सीटें
इसके अलावा सामान्य वर्ग की 6  में से 3 सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 7 महिला के लिए आरक्षित है ।तखतपुर के क्षेत्र क्रमांक 6 सामान्य मुक्त रहेगा । तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 8 महिला के लिए आरक्षित रहेगा। बिल्हा क्षेत्र क्रमांक 3 सामान्य रहेगा। कोटा क्षेत्र क्रमांक 17 समान मुक्त रहेगा। और बिल्हा क्षेत्र क्रमांक एक महिला के लिए आरक्षित किया गया है ।

close