बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सूबे के सभी जिलों और ब्लाक स्तर पर सरकार के मुखिया का पुतला दहन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री का पुतला नेहरू चौक पर जलाया जाएगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस के सभी विंग के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर में कांग्रेस कार्रकर्ताओं के खिलाफ लाठीचार्ज घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जाएगा। शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्ववान पर बस्तर संभाग के जगदलपुर में प्रशासनिक आंतकवाद और लोकतंत्र बचाव को लेकर आमसंभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी और महासचिव बी.के. हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत, मोहम्मद अकबर और स्थानीय विधायक कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान जगदलपुर पुलिस ने कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को जब्त कर लिया। शिकायत के बाद विधायक लकेश्वर बघेल कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन गये। जहां पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ जानवरों की व्यवहार किया। इतना ही नहीं पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी भांजी। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हुये और कुछ हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 18 फरवरी को जिला और ब्लाक मुख्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम का निर्देश दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण/शहर) बिलासपुर 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे नेहरू चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी।