लापरवाही:निगम सफाई ठेकेदार को 5 हज़ार जुर्माना

Shri Mi
3 Min Read

nigam_image_16.12♦महापौर किशोर राय ने किया सफाई का मुआयना
♦स्वास्थ्य निरीक्षक को कड़ी फटकार
बिलासपुर।शहर के साफ सफाई व्यवस्था को चुरूस्त एवं दुरूस्त रखने महापौर किशोर राय ने पुराना बस स्टैण्ड के आसपास तेलीपारा मुख्य मार्ग राजीव प्लाजा सहित कई इलाकों में सफाई निरीक्षण किया गया।महापौर के निरीक्षण के दौरान राजीव प्लाजा और पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र के आसपास सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर,नालियां जाम और कचरों के ढेर मिलने पर महापौर ने स्वास्थ्य निरीक्षक हेमंत श्रीवास को कड़ी फटकार लगाते हुये सफाई व्यवस्था पर उचित ध्यान देने के निर्देश दिये, साथ ही राजीव प्लाजा और पुराना बस स्टैण्ड के आसपास सफाई और नालियां के जाम होने पर ठेकेदार के निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मचारी रखे जाने और कंटेनर से कचरा न उठाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये एवं सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर सफाई ठेकेदार विश्व जननी महिला स्व-सहायता समूह पर 5,000/-रूपये का जुर्माना लगाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये।

                                                  महापौर ने देखा कि होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के अपने दुकानों का सामान बाहर रखे जाने के कारण सफाई नहीं होने और होटल रेस्टोरेंट का सामान नालियों पर फेंके जाने पर महापौर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये ऐसे सभी होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये।

                                              साथ ही महापौर ने निरीक्षण के दौरान अग्रसेन चैक में किशोर शू-माॅल राजीव प्लाजा में छापरिया मिरर एवं ए टू जेड फे्रम हाउस, सांई कृृष्णा मोबाईल, करीम बोर्ड, संचालकों द्वारा अपने दुकानों का सामान नालियों के ऊपर रख दिये जाने के कारण सफाई न होने पर उन्हें अपने सामान दुकान के अंदर रखने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये।

                                                महापौर ने तेलीपारा मुख्य मार्ग सहित अग्रसेन चैक, लिंकरोड में विभिन्न स्थानों में सफाई कार्य का निरीक्षण किया तथा उपस्थित स्वास्थ्य निरीक्षकों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे सफाई कार्य पर विशेष ध्यान देते हुये नियमित सफाई करावें।सफाई कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close