लापरवाही पर कलेक्टर ने दिया सहायक ग्रेड तीन को कारण बताओ नोटिस

Shri Mi
1 Min Read

collectorbalodबालोद(सीजीवाल)।कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने गुरुवार को तहसील मुख्यालय गुरूर  में चल रहे लोक सेवा केन्द्र का  निरीक्षण किया और वहॉ आवेदनों के पंजीयन और ऑनलाईन निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने लोक सेवा केन्द्र के अंतर्गत भुुईंया कार्यक्रम के जरिये किसानों को समय पर विधिवत नक्षा, खसरा, बी-1 प्रदाय किए जाने की जानकारी वहॉ पदस्थ सहायक ग्रेड तीन भावना पाण्डेय से ली।उनके द्वारा शासन की महत्वपूर्ण कार्यों की प्रक्रिया के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और भुईंया कार्यक्रम के यूजर आईडी और पासवर्ड की कोई जानकारी नही होना बताया।कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते सहायक ग्रेड तीन भावना पाण्डेय को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर जवाब मॉगा है।कलेक्टर ने कर्मचारियों से कहा कि वे व्यवस्था में सुधार लाएॅ।शततप्रतिशत आवेदनों का पंजीयन कर समय सीमा में ऑनलाईन निराकरण करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close