लिपिकों की ग्रेड पे बढ़ाने पर बनी सहमति,संघ ने कहा-मुख्यमंत्री करे घोषणा तभी खत्म होगी हड़ताल

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की आज अनिश्चितकालीन हड़ताल के 23वे दिन छत्तीसगढ़ शासन की ओर से लिपिक संघ को पुन :वार्ता के लिय आमंत्रित किया गया।वार्ता मॆ शासन की ओर से आरपी मंडल अपर मुख्य सचिव पंचायत,रीता शाडील्य सचिव समान्य प्रशासन,एन बासव राजू कलेक्टर रायपुर ,एवं जितेन्द्र शुक्ला सचिव एवं संघ की ओर से प्राताध्यक्ष दादा चन्द्रिका सिंह,रोहित तिवारी प्रदेश महामंत्री ,जितेन्द्र सिंह प्रदेश महामंत्री,जाहिद अहमद खान प्रांतीय प्रवक्ता एवं बीरेँद्र नाग प्रांताध्यक्ष वन लिपिक शामिल थे। वार्ता मॆ लिपिक वेतनमान ग्रेट पे बढ़ाने को लेकर तर्क वितर्क के बाद सहमति बनी शासन की ओर से चर्चा कर रहे सचिवों ने हड़ताल ख़त्म करने पर आदेश प्रसारित होने की बात कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now
             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

संघ ने स्पष्ट कहाँ की आदेश अथवा आदेश का स्वरूप स्पष्ट करे या मुख्यमंत्री घोषणा करे तभी हड़ताल ख़त्म होगी।सार्थक एवं सकारात्मक बातचीत मॆ हम अपने तर्को को शासन को अपनी बात मनवाने मॆ सफल रहे वार्ता सकारात्मक निवेदन पर समाप्त हुई सचिव स्तर पर हुई चर्चा पर विस्तार से बातचीत कर आगामी रणनीति निर्धारण के लिय कल दिनांक 30/9/2018 दिन रविवार समय दोपहर 1बजे राजधानी रायपुर मॆ सभी जिलाध्यक्षो की आपात बैठक आयोजीत है जिसमे सभी बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा।

Join Whatsapp Group यहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close