लिपिकों की मांग को सांसद का समर्थन..रोहित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सांसद लखन साहू ने लिपिक कर्मचारी संघ के मांग का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर  लिपिक वेतनमान मे सुधार की गुजारिश की है। साहू ने पत्र में मुख्यमंत्री से राजस्थान की तर्ज पर चार स्तरीय वेतनमान पर विचार करने को कहा है। यह बातें प्रदेश लिपिक कर्मचारी संघ के महामंत्री रोहित तिवारी ने बताई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      रोहित तिवारी ने बताया कि सांसद लखन साहू ने लिपिकों के चार स्तरीय वेतन मांग का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री को पत्र में राजस्थान सरकार की तर्ज पर लिपिक वेतनमान मे सुधार का अनुरोध किया l  साहू ने कहा है कि प्रदेश के लिपिक शासकीय वर्गीय कर्मचारी वेतन सुधार को लेकर चार स्तरीय आंदोलन पर हैं। उनकी मांगो पर सहृदयता से विचार किया जाए।

              संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी के नेतृत्व मे लिपिक कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल सांसद साहू के निवास मे मिला। वेतन विसंगति के बारे में  विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सांसद से लिपिकों की मांग पर सकारात्मक पहल करने को कहा। रोहित तिवारी ने बताया कि सांसद साहू ने लिपिकों की मांग को उचित बताया। मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर संघ के निवेदन पर यथा सम्भव कार्यवाही का अनुरोध किया ।

           मालूम हो कि चारस्तरीय वेतनमान को लेकर प्रदेश लिपिक शासकीय कर्मचारी संघ ने चार स्तरीय आंदोलन का एलान किया है। आंदोलन का पहले चरण में जिला स्तर पर पोस्टकार्ड अभियान चलाया। कलेक्टर को सचिव के नाम मांग पत्र और पोस्टकार्ड दिया। आंदोलन के दूसरे चरण में लिपिकों ने रायपुर में महापंचायत की। इसमें प्रदेश के कमोबेश सभी लिपिक कर्मचारी शामिल हुए। लिपिक कर्मचारियों ने तीसरे और चौथे चरण में उग्र आंदोलन का एलान किया है।

                     रोहित तिवारी ने बताया कि शाशन लिपिक कर्मचारियों के साथ  न्याय करे। चुनावी घोषणा पत्र को जल्द से जल्द लागू करे। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो लिपिक कर्मचारी संघ प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन को तैयार है। इसके लिए सीधे तौर पर शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा।

close