लिपिकों की मांग पर सीएम का मुख्य सचिव को निर्देश…हड़ताल स्थगित..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170503-WA0019बिलासपुर— लिपिकों के वेतनमान में मुख्यमंत्री से सुधार के आश्वासन के बाद कर्मचारी नेता और संगठन के महामंत्री रोहित ने आगामी निर्देश तक चरणबद्ध आंदोलन को स्थगित कर दिया है। रोहित तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बिलासपुर प्रवास के दौरान लिपिक कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि चारस्तरीय वेतनमान को गंभीरता से लिया जाएगा।

                      रोहित तिवारी ने बताया कि बिलासपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने लिपिकों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगो को गंभीरता के साथ लिया जाएगा। रोहित तिवारी के अनुसार लिपिक संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चार स्तरीय वेतनमान दिए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने सीएम के सामने राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार के निर्णयों और निर्देशों को दिखाया।

             प्रतिनिधिन मंडल ने बताया कि 2 अप्रैल को मध्यप्रदेश केबिनेट में लिपिक वेतन विसंगति दूर करने का प्रस्ताव पेश किया गया है। राजस्थान सरकार लिपिकों को चारस्तरीय वेतनमान दिए जाने का एलान बहुत पहले कर चुकी है। रोहित ने सीजी वाल को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने आवेदन के साथ पेश किए गए राजस्थान और मध्यप्रदेश के प्रस्तावों और निर्णयों का अवलोकन किया। मांग को उचित मानते हुए लिपिक संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि चारस्तरीय वेतनमान की मांग को गंभीरता से लिया जाएगा। दस्तावेजों को देखने के बाद सीएम ने मुख्य सचिव को मामले में लिखित निर्देश भी दिया।

                रोहित तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आगामी आदेश के बाद लिपिकों की प्रदेशस्तरीय चरणबद्ध आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री रोहित तिवारी, जिला अध्यक्ष सुनील यादव, जिला सचिव बिलासपुर प्रदीप यादव शामिल थे।

close