लिपिकों के वेतनमान में सुधार की पहल,CM भूपेश बघेल की घोषणा पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने मांगी जानकारी

Shri Mi
2 Min Read
अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा,आयोजित,लिपिक संघ,मांग,संचालक ,ज्ञापन,raipur,bilaspur,chhattisgarh,news,mantralay,atal nagar,

बिलासपुर।प्रदेश के लिपिको के वेतनमान सुधार की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में 17फरवरी2019 कों आयोजित लिपिक महाधिवेशन में की थीं इस संबंध में मुख्य मंत्री सचिवालय द्वारा कलेक्टर बिलासपुर को की गयी घोषणा के की पुष्टि करते हुए जानकारी मांगी है।छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की मुख्य मंत्री द्वारा की गयी घोषणा के एक वर्ष बाद घोषणा पर अमल नही होने पर इस वर्ष 17फरवरी कों प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर के माध्यम सें ज्ञापन सौपा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसमें मुख्य मंत्री द्वारा की गयी घोषणा से संबंधित पेपर कटिंग सलग्न करके ज्ञापन सौपा गया था साथ।ही पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम सें भी पूरे प्रदेश के लिपिको ने ध्यानाकर्षण किया इस बीच संघ पदाधिकारियों ने मुख्य मंत्री को कई बार उनके द्वारा की गयी घोषणा के क्रियान्वन हेतु निवेदन किया।

मुख्य मंत्री के निर्देश पर मुख्य मंत्री सचिवालय द्वारा घोषणा कों संज्ञान में लेकर कार्यवाही प्रारंभ की मुख्य मंत्री सचिवालय के अपर सचिव के के गौतम ने कलेक्टर कबीरधाम के द्वारा प्रेषित ज्ञापन कों संलग्न कर बिलासपुर कलेक्टर को मुख्य मंत्री द्वारा की गयी घोषणा की पुष्टि करते हुए जानकारी मांगी है।कलेक्टर बिलासपुर ने एस डी एम बिलासपुर कों निर्देशित किया एस डी एम बिलासपुर ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी को पत्र के माध्यम से मुख्य मंत्री द्वारा की गयी घोषणा सें संबंधित जानकारी मांगी है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की मुख्य मंत्री द्वारा की गयी घोषणा से संबंधित भाषण की सी डी एवं समाचार पत्रों की कटिंग शीघ्र जिला प्रशासन और मुख्य मंत्री सचिवालय कों सौप दी जावेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close