लिपिक संघ का नव वर्ष मिलन समारोह…अटल होंगे अतिथि…कार्यक्रम में अतिथियों का होगा सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— लिपिक संघ नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन करेगा। इस दौरान जिले के सभी शासकीय लिपिक संघ के कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 23 जनवरी बुधवार की दोपहर जलसंसाधन परिसर दोपहर में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव होंगे। लिपिक संघ नेता ने बताया कि अटल श्रीवास्तव को सम्मान किया जाएगा।
                                         छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ बिलासपुर नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन करेगा। जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 23 जनवरी बुधवार दोपहर को जल संसाधन स्थित प्रार्थना भवन में किया जाएगा। इस दौरान जिला लिपिक संघ शाखा के सभी कर्मचारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव को सम्मानित भी किया जाएगा।
                                सुनील यादव ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संघ के  प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह रहेंगे। आयोजन की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी करेंगे। यदाव ने बताया कि न्यायधानी बिलासपुर में प्रतिवर्ष परम्पारानुसार नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले किया जाया है। इस दौरान जिले के सभी लिपिक कर्मचारियों की उपस्थिति होती है। अतिथियों का संघ की तरफ से सम्मानित किया जाता है।
close