लिपिक संघ के कैलेंडर का CM भूपेश बघेल ने किया विमोचन, वेतनमान में सुधार का दिया आश्वासन

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा बिलासपुर के कलेंडर का सोमवार को स्थानीय छत्तीसगढ़ भवन मॆ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विमोचन किया।संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी के नेतृत्व मॆ आज संघ का प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ भवन मॆ मुख्य मंत्री से मिला और कलेंडर विमोचन करवाया एवं साथ ही लिपिक वेतनमान सुधार एवं लिपिक महाअधिवेशन के लिय मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने का निवेदन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिस पर मुख्य मंत्री जी ने शीघ्र ही लिपिक वेतनमान सुधार और एवं महा अधिवेशन के लिय समय देने के लिय आश्वस्त किया।

प्रतिनिधिमंडल मॆ जिलाध्यक्ष सुनील यादव ,सम्भगीय अध्यक्ष हेमंत बघेल ,जिला सचिव प्रदीप शर्मा ,सह सचिव सूर्य प्रकाश कश्यप , जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट वर्षा रानी चरण एवं संघ के वरिष्ठ साथी नरेश तिवारी जी शामिल थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close