लॉकडाउन-22 सितंबर से इस जिले में LOCKDOWN,आदेश हुआ जारी,देखिये यहां कुछ रहेगा बंद,क्या खुलेगा

Chief Editor
1 Min Read

जशपुर-जशपुर जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे जिले में 22 सितंबर रात्रि 12:00 बजे से सात दिवस के लिए 29 सितंबर रात्रि 12:00 बजे तक पूरे जिले में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा ।इस बार दूध, मेडिसिन और पेट्रोल पंप के लिए कुछ समय निर्धारित किया जाएगा। महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर को छोड़कर शेष दफ्तर और शराब दुकान भी बंद रहेंगे .आज पुलिस अधीक्षक , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिका सीएमओ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया फैसला। जसपुर जिले में धारा 144 लागू रहेगी और धरना प्रदर्शन भी प्रतिबंधित रहेगा।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
close