Loksabha Election-बिलासपुर में सर्वाधिक मतदाता,इस विधानसभा क्षेत्र में है सबसे अधिक बूथ..91 थर्ड जेन्डर करेंगे मतदान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
[wds id=”13″]
बिलासपुर– लोकसभा आम निर्वाचन में बिलासपुर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 23 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। इस दौरान कुल 18 लाख 75 हजार 934 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदाता 2 हजार 221 मतदान केन्द्रों में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान 9 लाख 52 हजार 665 पुरूष और  9 लाख 23 हजार 178 महिला मतदाताओं के अलावा थर्ड जेन्डर के कुल 91 मतदाता महापर्व में शामिल होंगे।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
विधानसभावार मतदाताओं की कुल संख्या
जिला प्रशासन से हासिल जानकारी के अनुसार बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कोटा विधानसभा में कुल 2 लाख 4 हजार 270 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1 लाख 2 हजार 15 पुरूष और 1 लाख 2 हजार 254 महिला शामिल हैं।
तखतपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 30 हजार 390 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें कुल 1 लाख 17 हजार 356 पुरूष और 1 लाख 13 हजार 34 महिला मतदाता होंगी।
बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 32 हजार 366 मतदाताओं में 1 लाख 16 हजार 121 पुरूष और 1 लाख 16 हजार 223 महिला वोटर हैं। 22 थर्ड जेन्डर के मतदाता भी शामिल हैं।
विधानसभा बेलतरा में 2 लाख 20 हजार 941 मतदाताओं में 1 लाख 13 हजार 49 पुरूष और 1 लाख 7 हजार 871 महिला वोटरों की संख्या है। 21 थर्ड जेन्डर के भी मतदाता शामिल है। मस्तूरी में 2 लाख 79 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1 लाख 42 हजार 558 पुरूष और 1 लाख 37 हजार 222 महिला के अलावा 36 अन्य मतदाता हैं।
लोरमी में 2 लाख 1 हजार 897 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मताधिकार करने वालों में 1 लाख 3 हजार 75 पुरूष और 98 हजार 820 महिला मतदाता जबकि 2 अन्य मतदाता हैं।
मुंगेली में 2 लाख 31 हजार 923 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरूषों की संख्या 1 लाख 18 हजार 784 और महिलाओं की 1 लाख 13 हजार 138 है। थर्ड जेन्डर के मात्र 1 मतदाता है। बिल्हा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 74 हजार 331 है। पुरुष मतदाता की संख्या 1 लाख 39 हजार 707 और महिलाओं की संख्या एक लाख 34 हजार 616 महिला मतदाता है।
विधानसभावार मतदान केन्द्र की संख्या
 विधानसभा कोटा में 265 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इसके अलावा लोरमी में 263, मुंगेली में 281, तखतपुर में 286, बिल्हा में 315, बिलासपुर में 228, बेलतरा में 250 और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 333 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।
close