लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के संकल्प शिविर की तैयारी, कांग्रेसियों ने दिखाया उत्साह

Shri Mi
3 Min Read

तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का संकल्प शिविर का आयोजन 17 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र तखतपुर में किया जाएगा।जिसकी तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह कार्यकर्ता और मतदाताओं के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। अब लोकसभा चुनाव में भी कांगे्रस के प्रत्याशीयों को जिताना है।और केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनानी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उसके बाद प्रदेश का विकास और ज्यादा तेजी के साथ होगा अब हम हमारी सरकार और पार्टी की रिती और दोनों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। और यह बताऐंगे कि जो वादा हमने वादा हमने चुनाव के पूर्व किया था वह सभी वादे हम पूर्ण कर रहे है। संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव हम सभी के महत्वपूर्ण है।

क्योंकि यह हमारे देश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए चुनाव है और हम सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच पहुंचेगे और उन्हें आगामी चुनाव को लेकर तैयार करेंगे। संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि हम इस होने वाले संकल्प शिविर में अपने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे ताकि वो हमारे वरिष्ठ नेता के विचारों से अवगत हो सके।

वहीं जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि ंसंकल्प शिविर में प्रदेश कद्दावर मंत्री रविंद्र चौबे उपस्थित रहेंगे और अपना मार्गदर्शन हमें देंगे वहीं हम सभी आमजनों को यह बताऐं की प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है।

और यदि कोई कर्मचारी अधिकारी लोगों को प्रताडि़त करते है तो उनकी खैर नही होगी। पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवबालक कौशिक ने कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बन जाती है तो प्रदेश को विकास के लिए और ज्यादा राशि मिलेगी जिससे यह प्रदेश और तेजी से विकास करेगा। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे आभार प्रदर्शन शिवनाथ देवांगन ने किया।

इस अवसर पर सुनील शुक्ला, सुरेश ठाकुर, मुकीम अंसारी, टेकचंद कारड़ा, आतमजीत ङ्क्षसह मक्कड़, मोहित सिंह राजपूत, कैलाश देवांगन, यावेंद्र सिंह, साबिर जायसी, बबलू गुप्ता, रामचंद्र साहू, विमला जांगड़े, मंजीत सिंह, मुकेश तिवारी, धर्मेश दुबे, नट्टू जायसी, रामनारायण साहू, मोंटू मिश्रा, राजवीर हूरा, असमीत चंचल, होजेफा भारमल, राजू सिंह ठाकुर, मुस्तफा वनक, सत्येंद्र जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close