BJP ने जारी की 18 प्रत्याशियों की लिस्‍ट , किसे मिला टिकट, देखें यहां

Shri Mi
1 Min Read

[wds id=”13″]
नई दिल्‍ली-
Lok Sabha Election 2019 के साथ-साथ हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 18 नए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छह और सिक्किम विधानसभा के लिए 12 नाम दिए गए हैं। गौरतलब है कि अरुणाचल के लिए यह दूसरी जबकि सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए यह पहली प्रत्याशी सूची है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ये हैं अरुणाचल प्रदेश के प्रत्याशियों के नामः अरुणाचल प्रदेश के लिए जारी की गई दूसरी सूची में कुल छह नाम हैं। यहां कालाक्टांग तेनजिन नोरबु थोंगडोक, इटानगर से कृपा बाबू, दोइमुख से ताना हाली तारा, नेपिन से बमांग फेलिक्स, टली से थाजी गिचक कियोगी और मरियांग गेकू से अनॉन्ग पेरमी शामिल हैं।

सिक्किम के प्रत्याशियों के नामः सिक्किम विधानसभा के लिए घोषित 12 नामों में गिलाशियांग बर्निआक से भानु भक्त शर्मा, रिचेनपोंग से सांचो लेप्का, दरमदिआंग से आरटी लेप्का, मेली सीट से भोला चौहान, खांडोंग सिंगतम से एसबी कर्की, वेस्ट पेंडम से बीरेंद्र पौडयाली, रेंचोक से भारत दुलाल, नामचेबंग से देवी बसनेट, मार्टम-रमटेक से जिगदल भूटिया, अरितहंग से डीबी चौहान, गंगटोक से वायटी लेप्का शामिल हैं। Narendra Modi, Amit Shah, Bjp List, Candidate List, Mcd, Gujarat Model, No Repeat Theory,

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close