लोकसुराज के पहले दिन सिंगपुर में लगी डॉ रमन की चौपाल

Shri Mi
2 Min Read

choupal_cm_singhpur_indexधमतरी।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को प्रदेशव्यापी लोक सुराज अभियान की तीसरे चरण की शुरूआत धमतरी जिले के ग्राम सिंगपुर (विकासखंड मगरलोड) से की।मुख्यमंत्री रायपुर से सवेरे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर इस गांव में अचानक पहुंचे।सीएम ने वहां ग्रामीणों की चौपाल में स्कूली बच्चों, महिलाओं, किसानों और मजदूरों से बातचीत की।किसानों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने सोढूंर सिंचाई जलाशय की शाखा नहर का विस्तार ग्राम दुगली से सिंगपुर तक करने की घोषणा की।सीएम ने सिंगपुर में युवाओं की खेल गतिविधियों के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण, ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर पांच, छह और सात में पेयजल आपूर्ति के लिए सोलर पम्प की स्थापना और सिंगपुर की पानी टंकी के लिए एक अतिरिक्त पम्प मंजूर करने का भी एलान किया।

                              डॉ. सिंह ने ग्राम वासियों के अनुरोध पर ग्राम पुटीगढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने सिंगपुर पहंुचने पर सबसे पहले बूढ़ादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।डॉ. सिंह ने सभी लोगों को चैत्रनवरात्रि पर सप्तमी पूजन की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्थानीय लोगों और शिक्षकों से हाईस्कूल की दर्ज संख्या, महिलाओं से आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार की व्यवस्था और स्कूली बच्चों से वहां के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन, किताब और गणवेश आदि के बारे में भी जानकारी ली।मुख्यमंत्री डॉ रमन के साथमुख्य सचिव विवेक ढांड और सचिव सुबोध कुुमार सिंह भी सिंगपुर पहुंचे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close