लोकसुराज के बराबर जोगी का ग्राम आवाज अभियान

BHASKAR MISHRA

Pic-2-Gram Awaaz launchरायपुर–मरवाही विधायक अमित जोगी ने लोकसुराज अभियान के समान्तर आज से ग्राम आवाज़ अभियान की शुरुआत की है । पत्रकारों से ग्राम आवाज़ अभियान का जिक्र करते हुए अमित जोगी ने कहा कि एक दशक से राज्य सरकार ज़ोर शोर से लोकराम सुराज अभियान चला रही है। अभियान के दौरान ग्रामवासियों ने आशा और विश्वास के साथ सरकार को लाखों करोड़ों आवेदन दिए हैं। लेकिन वे रद्दी की टोकरी में धूल खा रहे है। फिर से ऐसा न हो, इसलिए कुछ ठोस  पहल के लिए ग्राम आवाज़” अभियान चलाया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                          जोगी ने पत्रकारों से बताया कि ग्राम आवाज अभियान में गांवों के सात प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है। प्रस्ताव को सभी सरपंचों को भेजा गया है। प्रस्तावों को ग्राम सभाओं में पारित कर सरकार को सौंपा जाएगा। प्रस्ताव को अधिकारियों और मंत्रियों को भी दिया जाएगा। जोगी ने बताया कि ग्राम सुराज अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। साथ ही प्रस्ताव में सभी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव डाला जाएगा।

                       अमित जोगी ने कहा कि प्रस्ताव में शामिल मांगो में प्रमुख रूप से ग्राम आवाज़ मितानों” की नियुक्ति। प्रदेश के 20 हज़ार गाँवों में 6 लाख ‘ग्राम आवाज़ मितान’ बनाने का लक्ष्य को शामिल किया गया है।

                                 जोगी ने बताया कि  प्रस्ताव राज्य के 20 हज़ार गावों के 1.5 करोड़ ग्रामवासियों की आवाज़ है। जोगी के अनुसार उन्होने पत्र में सरपंचों से कहा है कि जनहित में ग्राम आवाज़ प्रस्ताव को जाति, धर्म और दलगत विचारधारा से ऊपर उठकर ग्राम सभा बुलाकर, आपस में चर्चा कर प्रस्ताव को पारित करें। “ग्राम आवाज़” प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद इसे राज्य सरकार के “ग्राम सुराज अभियान” के दौरान गाँवों में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और मंत्रियों को सौंपें। विधान सभा के मानसून सत्र में साथी विधायकों के साथ मिलकर सरकार को ग्राम आवाज प्रस्ताव को मानने के लिए बाध्य करेंगे।

 

close