लोगों के बीच पहुंचे जूदेव..हमेशा की तरह जनता को लगाया गले..दुख सुख सुनने के बाद ग्रामीणों से मांगा आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

मरवाही— सभी भाजपा नेता इन दिनों विधानसभा क्षेत्रों में गहन जनसंपर्क के दौरान गलियों की खाक छान रहे हैं। घर पहुंचकर जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांग रहे हैं। समस्याओं सुनने के साथ गुन भी रहे हैं। समस्याओं का तत्काल निराकरण भी कर रहे हैं।

               इसी  क़ड़ी में भारतीय  जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और मरवाही विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जनसम्पर्क यात्रा के बहाने जनता के बीच पहुंचे। मरवाही की जनता ने प्रबल प्रताप सिंह जुदेव को आतिशी स्वागत किया। जूदेव को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। जनसंपर्क के दौरान जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जूदेव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की । वहींं जूदेव ने घर घर पहुंचकर लोगों से जीवन्त संवाद किया।

                      मरवाही विधानसभा के प्रभारीे प्रबल प्रताप जूदेव ने ग्राम पंचायत अमेराटिकरा, रटगा,सचराटोला,बरगवां,भर्रीदाण्ड का सघन जनसंपर्क किया। लोगों के बीच पहुंचकर भाजपा के लिए स्नेह और आशीर्वाद मांंगा। जूदेव ने सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी जानकारी दी।  इस दौरान ग्रामीणों ने जूदेव का दिल खोलकर स्वागत भी किया।

               गौरेला जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विजय राठौर ने बताया कि प्रबल प्रताप जुदेव के प्रभारी बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ता जोश और उमंग में हैं। जनसपंर्क यात्रा में जू देव को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है। विजय ने बताया कि पदयात्रा के दौरान मरवाही प्रभारी छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी है। जू देव ने एक एक घर पहुंचकर लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया है।

                             विजय ने बताया कि इस बार मरवाही विधानसभा से कमल खिलकर रहेगा। लोग जू देव के मरवाही विधानसभा प्रभारी बनने से बहुत खुश हैं। जू देव के साथ जनसंपर्क अभियान में कार्यक्रम प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष  समीरा पैकरा, मरवाही उत्तर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालजी यादव ,शंकर कंवर ,पूर्व विधायक पहलवान सिंह ,जिला पंचायत सदस्य ओमवती पेन्द्रों ,महामंत्री किशन सिंह ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आयुश मिश्रा, आशीष दुबे,अजय तिवारी,लोकेश चंद्रा,एकलब्य केवट,अश्विन चतुर्वेदी,गोविन्द गुप्ता,प्रशांत तिवारी,गया तिवारी,संदीप मिश्रा,राम केवट,राम केशरी  एवं अन्य सैकडों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विशेष रूस से शामिल थे।

close