लोरमी के नोबेल ध्रुव ने किया कमाल…

Chief Editor
1 Min Read

novel

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर । मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, एडवांस में शानदार प्रदर्शन करने पर छात्र नोबेल सिंह ध्रुव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। नोबेल ने मुख्यमंत्री से यहां उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। आदिम जाति विकास मंत्री  केदार कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित थे। नोबेल ने मुंगेली जिले के लोरमी स्थित दिल्ली स्कूल ऑफ एज्युकेशन से बारहवीं पास किया  है। अनुसूचित जनजाति वर्ग में उन्होंने जे.ई.ई.एडवांस परीक्षा में 600 वां स्थान प्राप्त किया है। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस विश्वविद्यालय से मेकेनिकल शाखा में इंजीनियरिंग स्नातक की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस अवसर पर नोबेल के पिता  प्रहलाद ध्रुव और माता श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव सहित उनके परिजन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने नोबेल को आगे की पढ़ाई के लिए टेबलेट भी प्रदान किया।

 

Share This Article
close