लोहर्सी में मिली लाश..संदेहियों से पूछताछ

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

cg_policeबिलासपुर—पचपेड़ी चौकी के लोहर्सी स्थित खेत में एक वृद्घ की लाश मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले है। हत्या की आंशका जताई जा रही है। पुलिस संदेहियो से पूछताछ कर रही है।

                  मस्तूरी थाना क्षेत्र के लोहर्सी निवासी करमू यादव की लाश एक खेत में मिली है। खेत अशोक तिवारी का बताया जा रहा है। पुलिस को पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। मृतक का नाम करमू यादव बताया जा रहा है। करमू की लाठी से पीटकर हत्या होना बताया जा रहा है। हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

      जानकारी के अनुसार मृतक करमू यादव खेतो की रखवाली करता था। हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियो को हिरासत में लिया है। सबसे पूछताछ की जा रही है। आस पास से मिले जानकारी के अनुसार संदेहियों में एक नाम नारायण यादव है। संदेह जाहिर किया जा रहा है कि उसी ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

close