वंदेभारतः राजनांदगांव से सवार हुए सांसद अरूण साव.. बिलासपुर में भव्य स्वागत..बोले..प्रधानमंत्री ने दिया तोहफा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भारत की छठवी और प्रदेश की पहली वन्देभारत ट्रेन से बिलासपुर सांसद राजनांदगांव स्टेशन से सवार होकर बिलासपुर पहुंचे। कोच से बाहर निकलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरूण साव का भव्य और एतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जयघोष किया। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढियों को वन्देमारतम ट्रेन का तोहफा दिया है।
 
              छत्तीसगढ़ को पहली वन्देभारत ट्रेन मिल गयी है। नागपुर स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झण्डी दिखाकर देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन को रवाना किया। वंदे भारत ट्रेन में बिलासपुर के सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव सवार हुए। जैसे ही बिलासपुर स्टेशन पर देश की छठवी बन्देभारत ट्रेन पहुंची। उपस्थित सभी लोगों ने बाहें फैलाकर स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जयघोष किया। साथ ही डिब्बे से बाहर आते ही अरूण साव का भव्य स्वागत भी किया।
                  इस दौरान मुसाफिरों में वंदे भारत ट्रेन को लेकर जमकर उत्साह देखने को मिला। नागपुर से चलकर बिलासपुर पहुँचने वाली वंदे भारत ट्रेन का आज राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , दुर्ग में सांसद विजय बघेल, सांसद सरोज पाण्डेय, रायपुर में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाटापारा में विधायक शिवरतन शर्मा,बिल्हा में विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर में विधायक रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर रामशरण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में वन्दे भारत एक्सप्रेस की आगवानी कर अपनी खुशियों को जाहिर किया।
 
                  इस दौरान उपस्थित लोगों को अरूण साव ने संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिये सारे छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हदय से आभार जाहिर किया। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के वन्देभारत ट्रेन देकर छत्तीसगढियों के माम सम्मान को बढ़ाया है। नयी ट्रेन से बिलासपुर से नागपुर का बहुत ही आसान हो गया है। आवागमन में समय की ना केवल बचत होगी। बल्कि नागरिकों का काम काज भी कम समय में होगा। अरुण साव ने ट्रेन के सारे स्टाफ के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।
close