वंशवादियों की नहीं..भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी-तोखन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20161018-WA0185 बिलासपुर— भाजपा लोकतंत्रिक पार्टी है। वंशवाद का कोई स्थान नहीं है। कार्यकर्ता अपनी प्रतिभा और दम पर बड़े सा बड़ा पद हासिल कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी हमारे सामने सबसे बड़े उदाहरण हैं। यह बाते आज पश्चिम मंडल के बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संसदीव सचिव तोखन साहू ने कही। तोखन साहू ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता चाहे वह बूथ स्तर का हो या राज्य स्तर का… पार्टी में सभी का सामान रूप से सम्मान होता है। हमें मिलजुलकर साल 2018 में सफलता का झंडा गाड़ना है। सफलता कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही मिलेगी।  तोखन ने बैठक में संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    मंगला चौक स्थित भाजपा कार्यालय में संसदीव सचिव तोखन साहू ने बिलासपुर भाजपा पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। उन्होने कहा कि भाजपा ना तो वंशवाद पर चलती है और ना ही परिवारवाद पर…पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है। भाजपा में छोटा सा छोटा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री बन सकता है। उदाहरण बताने की जरूरत नहीं है। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तोखन ने कहा कि जोन प्रभारी की जिम्मेदारी बनती है कि प्रत्येक मंडल के प्रत्येक बूथ में अध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति करें। प्रत्येक बूथ का एक पालक बनाएं। प्रत्येक वार्ड में एक शक्ति केन्द्र संयोजक और सह संयोजक को नियुक्त करें। वार्डों के अध्यक्ष की नियुक्ति करे। उन्होने मोर्चा और प्रकोष्ठों को जल्द से जल्द कार्यकारिणी बनाने को कहा। तोखन ने कहा कि जिसने बूथ जीता…उसने देश जीता।IMG-20161018-WA0186

                                            तोखन ने बताया कि राज्योत्सव पर ज्यादा से ज्यादा खासतौर बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को सुनने रायपुर राज्योत्सव समारोह में पहुंचे।

              पश्चिम मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं को जोन प्रभारी एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होने उपस्थित लोगों को बताया कि तोखन साहू ने सरपंच,जनपद सदस्य,जनपद अध्यक्ष के रास्ते विधानसभा का रास्ता तय किया है। जमीन से जुड़े नेता हैं। आज संसदीय सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हम लोग मिलकर ना केवल बूथ स्तर पर बल्कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। मनीष ने आश्वासन दिया कि भाजपा के कार्यकर्ता मेहनत से ना तो कभी पीछे हटा है,,,और ना हटेगा। संगठन को बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करता रहा है और करेगा। साल 2018 में भाजपा की ही सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री को सुनने बिलासपुर के सभी कार्यकर्ता रायपुर जाएंगे।

                    कार्यक्रम में एल्डरमेन राजेन्द्र भण्डारी,अजीत भोगल,सीमा पाण्डेय,आनंद दु्बे,आदित्य तिवारी,अभिषेक राम,साबिर अली,बिज्जू यादव,अनुज टण्डन,रमेश जायसवाल,लक्ष्मीनारायण कश्चप,शैलेन्द्र यादव,मनीष श्रीवास्तव,अंजना वर्मा,बुला विश्वास,चंदना गोस्वामी,सुकांत वर्मा,रमेश मानिकपुरी,किशोर कुशवाहा,संचित मिश्रा,दीपक श्रीवास्तव, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन रमेश लालवानी ने किया।

close