बिलासपुर– जिला अधिवक्ताओं ने एक होकर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय को बदमाशों के खिलाफ शिकायत की है। अधिवक्ताओं ने बताया कि साथी वकील अतिश लाल को कुछ बदमाशों ने मां बहन की गाली और जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं आरोपियों ने हथियार के साथ घर के अन्दर घुसकर पत्नी को अश्लील गालियां देकर जान से मारने की बात कही है। सिविल लाइन में शिकायत के बाद भी आज तक आरोपियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। घर के सामने गाली गलौज और गाड़ी खड़ा कर देते हैं। जिसके चलते घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आरोपियों का दावा है कि उनकी पहुंंच ऊपर तक है। पुलिस उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती है।
अधिवक्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे अतीश लाल ने बताया कि उसका घर जरहभाटा इन्दू चौक के पास है। वह जिला सत्र न्यायालय में पेशे से वकील है। रोजना की तरह 21 दिसम्बर की रात करीब एक बजे घरेलू काम से बाहर निकला। उसी समय अजीत,सैंकी डेविड राय और अन्य लोग उसके सामने आ गए। पेशे से जोड़कर गाली गलौच करने लगे। बदमाशों के हाथ हथियार भी थे। सभी लूट की नीयत से घर में घुसने का प्रयास किया। विरोध करने पर मां बहन की गाली देने लगे। सभी लोगों ने शराब पी रखी थी।
हल्ला सुनकर घर अन्दर से पत्नी भी आ गयी। सभी आरोपी पत्नी को देखते ही अश्लील इशारा और गंदी गंदी गाली बकने लगे। आरोपियों ने कहा कि हम शहर के नामी गुण्डा बदमाश हैं। तेरे पास बहुत रूपए हैं। तुमको जहां भी देखेंगे मार देंगे। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। क्योंकि पुलिस से हमारा सम्बध है। पहुंच भी ऊंची है।
अतीश ने अपनी शिकायत में बताया कि इसके बाद सभी आरोपी चले गए। सुबह घर के सामने गाड़ी खड़ी करना शुरू कर दिया। आस पास घर पर निगरानी रखने लगे। घटना के संबध में सिविल लाइन थाने में शिकायत की गयी। लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।
वकीलों ने बताया कि सभी आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। किसी भी समय उनके परिवार पर जान लेवा हमला हो सकता है। दिन भर घर के सामने गाड़ी खड़ी कर देते हैं। बदस्तूर गाली गलौच भी करते हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परिवार के सदस्यों का जीना मुश्किल हो गया है। अतीश लाल ने पुलिस कप्तान से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।