वकील के घर चोरी…चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170615-WA0005बिलासपुर—सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला निवाी अधिवक्ता के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। अधिवक्ता परिवार उस समय दुर्ग जिला के कुम्हारी गया था। वकील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 थाने से मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता पुष्पेन्द्र पटेल परिवार के साथ 11 जून को कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग जिले के कुम्हारी गए थे। पुष्पेन्द्र पटेल का घर मंगला स्थित गायत्री विला में रहते हैं। 14 जून को पड़ोसी ने फोन पुष्पेन्द्र को फोन पर बताया कि उसके दरवाजे की कुण्डी टूटी हुई है। इतना सुनते ही पुष्पेन्द्र कार से बिलासपुर पहुंचे।

                        पुष्पेन्द्र पटेल घर में घुसते ही समझ गए कि अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया है। सामान इधर उधर विखरा हुआ मिला। चोरों ने डस्टबिन को भी नहीं छोड़ा था। सिविल लाइन थाना पहुंचकर पटेल ने बताया कि दुर्ग जाते समय चोरी की आशंका को देखते हुए सोने चांदी के जेवर अपने साथ ले गए थे। चोरों ने घर से चिल्हर 2000 रूपए पार किया है। चोरी के बाद अज्ञात आरोपी घर के पिछले दरवाजे से फरार हुए थे। क्योंकि दरवाजा खुला हुआ मिला ।

                पटेल की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही तलाशने की बात कह रही है।

close