वन मंत्री अकबर ने किया छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण

Shri Mi

रायपुर।वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बोर्ड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.के. द्विवेदी, वन संरक्षक एवं अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवीद शुजाउद्दीन तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

श्री अकबर ने अधिकारियों से बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों तथा उनके उपयोग की जानकारी अधिक से अधिक जनसामान्य तक पहुंचाया जाए।

साथ ही जनोपयोगी जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जाए। वन मंत्री ने बोर्ड परिसर में स्थित औषधीय पौध उद्यान का निरीक्षण भी किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close