वर्चुअल रैली में गरजे धरम..कहा..देश को कांग्रेस ने किया खोखला..सभी मोर्चे पर औंधे मुंह गिरी प्रदेश सरकार..अब जनता चाहती है छुटकारा..मोदी ने बढ़ाया विश्व में मान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने दुसरे कार्यकाल में एक साल के दौरान तेजी से विकास किया है। देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। यह बातें विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भारतीय जनता युवा मोर्चा के वर्चुअल रैली में कही। सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा कार्यालय बिलासपुर से रैली का का आयोजन किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस ने देश को लूटा

            वर्चुअल रैली को अपने संबोधन में प्रमुख वक्ता नेता प्रतिपक्ष  विधानसभा  धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस ने सिर्फ 70 वर्षो से सत्ता का सुख भोगने में गुजारा है। देश को आतंक, नक्सलवाद और  भ्रष्टाचार के दल-दल में ढकेलने का काम किया है। इन सालों में देश का गरीब, किसान, नौजवान के लिए कोई सार्थक कदम नही उठाए गए। देश तेजी से पीछड़ता गया। किसानों की हालत दयनीय होती गयी। तरूणाई बेरोजगार होता चला गया। देश की माली हालत बद से बदतर हो गयी। जबसे एनडीए की सरकार बनी..देश लगातार प्रगति की ओर  है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण हुआ है।  देश में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आज सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर हर वर्ग और  तबके के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है

मोदी ने बनाया देश को मजबूत

               धरमलाल कौशिक ने बताया कि देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। किसानों के चेहरे खिल गए हैं। आवास विहीन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् पक्का मकान बनाकर दिया जा रहा है। दुनिया में भारत को डंका बज रहा है। कौशिक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार कमोबेश आज सभी मोर्चे पर औंधे मुंह गिर चुकी है। प्रदेश की जनता सरकार से निराश और छुटकारा चाहती है।

प्रधानमंत्री ने लिया एतिहासिक निर्णय..वैश्विक पहचान मिली

           वर्चुअल रैली को सांसद अरूण साव ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार अनेक क्षेत्रों में काम कर रही है। गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्गीय परिवार देश के नौजवान समेत सभी के हितों के लिए ठोस कदम उठाते हुए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्ग और तबकों का विकास तेजी से हो रहा है। देश में चारो ओर विकास की गंगा बह रही है। मोदी सरकार 130 करोड़ जनता के सपनों को साकार कर रही है।  आज समूची दुनिया भारत का लोहा मान चुकी है। ऐतिहासिक निर्णय और ठोंस कदम से प्रधानमंत्री की पहचान वैश्विक नेता के रूप में हुई है।

घर घर पहुंचाएं केन्द्र सरकार उपलब्धि

                    भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने युवाओं से आव्हान किया। ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी ने व्यक्तिगत् सम्पर्क कार्यक्रम का एलान किया है। हमें आमजनों के घर जाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताना है। योजनाओं की जानकारी देने साथ पत्रक का वितरण करना है

कार्यकर्ताओं ने किया शिरकत

             इस मौके पर बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुनीता मानिकपुरी, भाजयुमो महामंत्री दुर्गा कश्यप, लोकेशधर दीवान, प्रणव शर्मा, प्रकाश यादव, निखिल केशरवानी, विष्णु सोनी, हरि गुरूंग, विनय अवस्थी, संतोष सिंह, अनमोल झा, अमित तिवारी, अमरदीप बोलर, नवीन उभरानी, रोहित मिश्रा, इंशु गुप्ता, नीतिन छाबड़ा, अनुज त्रिहान, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, महेन्द्र जायसवाल, अभिषेक तिवारी, करण सिंह, देवेश खत्री, संस्कार सोनी, अनुज वोहरा, आयुष मेहता, विश्वजीत ताम्रकार, आशीष मिश्रा, सीटू शर्मा, अभिषेक शुक्ला सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close