वर्ल्ड हॉकी लीग 27 नवम्बर सेः तैयारियां शुरू

Chief Editor
1 Min Read

hocky

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर  । मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से बुधवार को  यहां उनके निवास कार्यालय में हॉकी इडिया के अध्यक्ष  नरेन्द्र बत्रा ने सौजन्य मुलाकात की। श्री बत्रा ने राजधानी रायपुर में वर्ल्ड हॉकी लीग के आयोजन की अंतिम चरण की तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता राजधानी रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 27 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक आयोजित होगी।  इसमें भारत सहित अर्जेन्टिना, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैण्ड की टीमें हिस्सा लेंगी। श्री बत्रा ने खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए की जा रही जरूरी व्यवस्था एवं अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर हॉकी इण्डिया के कार्यकारी निदेशक कमाण्डर  आर.के.श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री एलिना नार्मन, भारतीय ओलम्पिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य  विक्रम सिसोदिया तथा रायपुर संभाग के कमिश्नर  अशोक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

 

 

close