वाट्सअप काल कर लड़कियों को बुलाता .युवती की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई ..गंदी वीडियो भे ज करता था परेशान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– लड़कियों को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस से बचने के लिए अश्लील मैसेज भेजने के बाद बन्द कर देता था। वाट्सअप काल कर लड़िकियों को मिलने के लिए कहता। मस्तूरी पुलिस के अनुसार आरोपी को साइबर सेल के सहयोग से पकड़ने में कामयाबी मिली।
               
                  थाना मस्तूरी क्षेत्र की पीड़ित युवती ने थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित में बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसका जीना मुश्किल कर दिया है। आरोपी वाट्सअप पर ना केवल अश्लील और गंदा विडियो भेजता है। बल्कि वाट्सअप काल कर मिलने के लिए बुलाता है। इसके बाद वह मोबाइल भी बन्द कर देता है।
 
               पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी सहेलियों का भी जीना मुहाल कर दिया है। आरोपी उसकी और सहेलियों से फोटो की मांग भी करता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मस्तूरी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (ख) के तहत अपराध किया। साथ मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी। 
 
          उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह ने अज्ञात युवक को पकड़ने एक टीम को जिम्मेदारी दी। खोजबीन के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि आरोपी बहुत ही शातिर है। जिस वाट्सकाल नम्बर से काल करता है वह लगातार बन्द है। इसके बाद थानेदार ने आरोपी के वाट्सअप नम्बर को साइबर सेल के हवाले कर दिया। 
 
           साइबर सेल ने 50 से अधिक नंबरों को फिल्टर कर आरोपी की पतासाजी की। जानकारी मिली कि आरोपी रितेश यादव पिता फागूराम यादव उम्र 22 वर्ष गतौरा थाना मस्तूरी का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने रितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की की। आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। रितेश ने बताया कि पिछले दो-तीन महीने से कुछ युवतियों को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज करता है।  उनसे मिलने को बोला करता था। उसने फोटो की भी मांग की है। पुलिस कार्यवाही बचने के लिए वह व्हाट्सएप नम्बर एक्टिवेट करने के बाद बंद कर दिया करता था।
 
                पुलिस टीम ने  मोबाइल को पुलिस टीम ने जब्त किया है। साथ ही गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर पेश किया गया है। 
TAGGED: , ,
close