वार्डवार मतदाता संख्या की नई सूची का प्रकाशन…आपत्तियों के बाद जिला प्रशासन ने किया संशोधन…पढ़ें सूची

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर-जिला प्रशासन ने दावा आपत्ती के बाद वार्डवार मतदाताओं की नई सूची का प्रकाशन किया है। परिसीमन के बाद जिला प्रशासन को लगातार शइकायत मिली कि कई वार्डों में मतदाता संख्या मेें भारी असमानता है। कई वार्डों में मतदाताओं की संख्या औसत से अधिक   तो कई में औसत से कम देखने को मिला। दावा आपत्ति के बाद जिला प्रशासन ने शिकायतों को ना केवल गंभीरता से लिया। बल्कि क्षेत्रों में आंशिक परिवर्तन कर मतदाओं की संख्या को दस प्रतिशत की मार्जिन में सुनिश्चित किया है।एसडीएम ने बताया कि नई सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सुूची प्रकाशन के समय लोगों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

कमोबेश बहुत से वार्डों में मतदाताओं की संख्या में कमी और वृद्धि हुई है। जानकारी हो कि परिसीमन के बाद प्रकाशित वार्डवार मतदाताओं की सूुची में कई वार्ड में मतदाताओं की संख्या दस हजार से अधिक थी। तो कई वार्ड में संख्या साढ़े तीन हजार से भी कम थी। लेकिन नई सूची इस असमानता को दूर कर लिया गया है।

close