वार्ड 63 और 65 के लोगों ने कहा..अब हटाना ही होगा शराब दुकान..कोचियों और शराबियों ने किया नाक में दम..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— अरविन्द नगर और संत नामदेव नगर की महिला और पुरूषों ने बस्ती के बीच में संचालित शराब दुकान हटाए जाने की मांग की है। महिलाओं ने बताया कि शराब दुकान वर्षों से संचालित है। पास में स्कूल भी है। कई बार शिकायत के बाद भी शराब दुकान को नहीं हटाया जा रहा है। यदि दुकान को नहीं हटाया जाता है तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          संत नामदेव नगर और अरविन्द नगर के लोगों ने बताया कि ठीक स्कूल के बगल में पिछले बीस साल से शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। भठ्ठी के कारण आस पास शराबियों का जमावड़ा रहता है। आए दिन शराबियों के साथ  बच्चों के अभिभावकों के साथ मारपीट और झड़प की शिकायत मिलती है।

                    नाराजगी जाहिर करते हुए बस्ती वालों ने कहा कि शराब दुकान के आस पास रिहायशी क्षेत्र है। आए दिन शराबी लोग गाली गलौच करते हैं। कई बार तो शराबियों ने मारपीट कर कई लोगों को मौत के घाट भी उतार दिया है। शराब दुकान बन्द होने के बाद सुबह चार बजे से कोचिया लोग शराबी की बिक्री करते हैं। आए दिन गुण्डागर्दी और लूटपाट की खबरे रहती है। ऐसे में यहां जीना मुश्किल हो गया है।

                        बस्ती के लोगों ने बताया कि कई छात्राओं के साथ शराबियों ने अभद्र व्यवहार किया है। प्रशासन को इस बात की कई बार जानकारी दी गयी। लेकिन आज तक शराबियों और शराब दुकान के खिलाफ उचित कदम नहीं उठाया गया है। मोहल्ले के बीच शराब पीकर पड़े रहना आम बात है।

                      स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि शराब दुकान को नहीं हटाया जाता है तो चक्काजाम करेंगे। उग्र प्रदर्शनकरेंगे। लेकिन इस बार शराब दुकान हटाकर ही दम लेंगे। 

close