रायपुर।शासन द्वारा रोके गए वार्षिक वेतन वृद्धि को वापस देने के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला इकाई बलौदाबाजार भाटापारा ने मंगलवार को जिले के चार विधायको जिसमे कसडोल विधायक शकुंतला साहू ,बलौदा बाजार विधायक प्रमोद कुमार शर्मा ,बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय एवं भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर फेडरेशन ने ज्ञापन सौपा।जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि फेडरेशन के प्रंतीय निर्णय के अनुसार प्रदेश के समस्त 90 विधायकों को ज्ञापन सौपने का अभियान चलाया जा रहा है जिस कड़ी में जिले चारो विधायको ज्ञापन सौप गया है।संजय यादव ने बताया कि कोरोना काल मे जब शासकीय कर्मचारी कोरोना वारियर्स के रूप में अपने कार्य क्षेत्र से हट कर भी सेवा दे रहा है। ऐसे में कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाए जाने की आवश्यकता थी तब शासन का वार्षिक वेतन वृद्धि रोकना कर्मचारियों के मबोबल को कमजोर करता है। सरकार का यह कदम दंड में समान है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
संजय यादव ने बताया कि कोरोना काल मे जब शासकीय कर्मचारी कोरोना वारियर्स के रूप में अपने कार्य क्षेत्र से हट कर भी सेवा दे रहा है। ऐसे में कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाए जाने की आवश्यकता थी तब शासन का वार्षिक वेतन वृद्धि रोकना कर्मचारियों के मबोबल को कमजोर करता है। सरकार का यह कदम दंड में समान है।
जिले में ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से ब्लॉक एवं जिला के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा जिसमे जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव, जिला सचिव संत कुमार साहू , जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र दास मानिकपुरी ,कसडोल ब्लाक अध्यक्ष मुरीत श्रीवास ,सचिव सुनील कुमार चेलक ,सह सचिव राजेंद्र कुमार पैकरा ,बलौदा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष राम करेष जोशी ,सचिव पंकज कुमार सोनी ,महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष लता वर्मा ,सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू , उपाध्यक्ष द्वारका फेअर सचिव राम कुमार ध्रुव कोषाध्यक्ष थनवार प्रसाद कौशल ,बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार डड्सेना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बुधनी अजय व अन्य पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।