वाहन की टक्कर से मोटरसायकल सवार की मौत..रास्ते में तोड़ा दम..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
 
बिलासपुर—अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र के रायपुर रोड स्थित भोजपुरी टोल प्लाज़ा के पास की है। 
 
             भोजपुरी टोल नाका के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी है। घटना शाकम्भरी पेट्रोल पम्प के सामने की है। मोहभाट्ठा निवासी त्रिलोक साहू पिता ब्रम्हानंद बाइक से सामान लेकर सरगांव जा रहा था ।
 
             ठीक उसी समय सामने आकर अज्ञात वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही हिर्री थाना का आरक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचा। घायल । घायल व्यक्ति अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
 
         हिर्री पुलिस ने आईपीसी की धारा अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 304 A के तहत अपराध दर्ज किया है।
close