वाहन समेत भारी मात्रा में कबाड़ बरामद..आरोपी गिरफ्तार..2 लाख 70 हजार का माल भी बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिटटी पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कबाड़ से भरे  दो ट्रक बरामद किया है। बरामद कबाड़ का वजन करीब साढे पन्द्रह हजार किलोग्राम से अधिक है। पुलिस के अनुसार वाहन समेत बरामद कबाड़ की कीमत करीब तीन लाख रूपए हैं। दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के हवाले भी कर दिया गया है।
 
पकड़े गए कबाड़ियों का नाम
 
1) मोहम्मद जुनैद पिता मोहम्मद सलाम हुल्ला खान निवासी  तालापारा थाना सिविल लाईन
2)भोला विश्वकर्मा पिता घनश्याम विश्वकर्मा निवासी कुंदरापारा तिफरा थाना सिरगिट्टी
                    
   सिरिगिट्टी पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मेन रोड स्थित गुम्बर पेट्रोल पम्प पहुंची। माजदा मेटाडोर क्रमांक सीजी 100 एबी 0819 और सीजी 10 डीएल 8054 को रोक पूछताछ कार्रवाई की गयी। दोनो चालकों ने अपना नाम मोहम्मद जुनैद और भोला विश्वकर्मा बताया। 
 
            इस दौरान दोनों बताया कि अवैध कबाड वाहन को ब्रिकी के लिए रायपुर ले जा रहे हैं। लेकिन दोनों ने किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नही किका। आरोपियों के कब्जे से माजदा मेटाडोर समेत अवैध कबाड़ को बरामद किाय गया। बरामद कबाड़ करीब 15530 किलोग्राम पाया गया। वाहन समेत कबाड़ की कीमत करीब तीन लाख रूपए हैं।
 
                    दोनो आरोपियों पर आईपीसी की धारा 41(1-4) और 379 का अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया। 
close