वाह री पुलिस…रिपोर्ट लिखाने भटक रहा प्रार्थी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर— सेल्समैन फर्नीचर व्यापारी का व्यापारियों से वसूली करने के बाद फरार हो गया।  घटना 22 मार्च की है। रिपोर्ट लिखाने प्रार्थी सिविल लाइन थाने का चक्कर लगा रहा है। पुलिस वाले हैं कि उसे जांच का आश्वासन देकर जुर्म किेये बिना ही उसे वापस घर भेज देते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी में प्लास्टिक फर्नीचर का कारोबार करने वाला प्रकाश लालचंदानी पिता प्रताप राय लालचंदानी जरहाभाठा का रहने वाला है। अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ अपराध दर्ज कराने 22 मार्च से थाने का चक्कर काट रहा है। फरियाद सुनने की वजाय पुलिस शिकायत लेकर जांच करने का हवाला दे रही है। मामले में अब तक एफआईआर तक दर्ज नही की हुआ है।

प्रकाश लालचंदानी ने बताया की 18 मार्च को प्रकाश लालवानी ने प्रदीप कुमार आठिया को उधारी वसूलने रायगढ़ और खरिया भेजा था। प्रकाश के अनुसार प्रदीप उसके फर्नीचर के दुकान में 8 साल से काम करता था। उसने 18 मार्च को प्रदीप कुमार आठिया को फर्नीचर की उधारी वसूलने रायगढ़ भेजा था। लेकिन आज तक उसने वसूले गए रकम को जमा नहीं किया।

प्रकाश ने बताया कि प्रदीप दुकानदारो से एक लाख 16 हजार रूपए वसूलने के बाद अपने परिवार के साथ फरार हो गया है। प्रदीप विद्युत कालोनी तिफरा में रहता था। घटना के बाद से शिकायत दर्ज करवाने वह सिविल लाइन थाने के चक्कर काट रहा है। लेकिन अभी तक अपराध दर्ज नही किया गया है। हर बार शिकायत लेकर जांच करने का हवाला दिया जा रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी नजर सिद्धिकी ने  बताया कि मामले में शिकायत लेकर जांच कराई जा रही है ।

close